Wednesday, October 21st, 2026

डेब्यू टी-20 में ही छाए ईशान किशन, 28 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी

अहमदाबाद
ईशान किशन सिर्फ धोनी की टीम झारखंड से आते ही नहीं हैं, बल्कि वह पूर्व भारतीय कप्तान की तरह तूफानी अंदाज में बैटिंग करने का हूनर भी रखते हैं। इस होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रीम टी-20 इंटरनैशनल डेब्यू करते हुए 28 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ दी। इसके साथ ही वह भारत की ओर से डेब्यू T20 इंटरनैशनल में (डेब्यू इनिंग में) हाफ सेंचुरी लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए। अजिंक्य रहाणे ने 31 अगस्त, 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टी-20 में 61 रनों की पारी खेली थी। यह उनका डेब्यू इंटरनैशनल मैच था। यह किसी भी भारतीय का डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। ईशान रहाणे को रेकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। मैच के 10वें ओवर में आदिल रशीद ने उन्हें LBW आउट कर दिया। किशन ने 32 गेंदों का सामना किया, जबकि 5 चौके और 4 छक्के उड़ाए।

डेब्यू इंनिंग में हाफ सेंचुरी जड़ने वाले इंडियन

  • 61 रन: अजिंक्य रहाणे vs इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2011
  • 56 रन: ईशान किशन vs इंग्लैंड, अहमदाबाद 2021
  • 50 रन: रोबिन उथप्पा vs पाकिस्तान, डरहम 2007
  • 50* रन: रोहित शर्मा vs साउथ अफ्रीका, डरहम 2007
     

 

#Ishaan Kishan

Source : Agency

पाठको की राय